ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सलमान की फिल्म का टिकट खरीदकर नहीं दिया तो युवक को मारा चाकू, कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

DESK: सलमान खान की फिल्म 'अंतिम' का टिकट खरीदने से मना करना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। बदमाश ने पहले पर्स छीन लिया फिर चाकू से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन

सलमान की फिल्म का टिकट खरीदकर नहीं दिया तो युवक को मारा चाकू, कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: सलमान खान की फिल्म 'अंतिम' का टिकट खरीदने से मना करना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। बदमाश ने पहले पर्स छीन लिया फिर चाकू से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही चाकू मारकर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से लूटी गई पर्स और चाकू बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


यह पूरा मामला दिल्ली के चांदनी महल थाना क्षेत्र स्थित डिलाइट सिनेमा हॉल की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अजय नामक युवक फिल्म देखने के लिए डिलाइट थियेटर पहुंचा था। जब वह फिल्म का टिकट खरीद रहा था तभी जियाउद्दीन नामक एक बदमाश टिकट काउंटर के पास पहुंच गया और उससे एक और टिकट लेने को कहा। जब अजय ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। फिर क्या था जियाउद्दीन आगबबूला हो गया। पहले उसने पर्स छिन लिया फिर पेट में चाकू मार दी। इस दौरान थियेटर कैंपस में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। पीड़ित अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में अस्पताल में एडमिट कराया गया है।  


घटना को अंजाम देने के बाद जियाउद्दीन मौके से भागने लगा। पीड़ित के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग आरोपी को पकड़ने के लिए उसके पीछे दौंड़े। लोगों को देख पुलिस भी जियाउद्दीन का पीछा करने लगी। आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसे गिरफ्तार कर पुलिस थाने पहुंची है जहां उससे पूछताछ की गयी। उसके पास से पुलिस ने लूटे गये पर्स और इस्तेमाल की गयी चाकू को बरामद किया है। जियाउद्दीन के बारे में बताया जाता है कि वह शातिर अपराधी है। उस पर लूट और छिनतई के 26 मामले दर्ज हैं। वह पांच साल से जेल में था कुछ दिन पहले ही जमानत मिलने के बाद पर जेल से बाहर निकला है। जेल से बाहर निकलते ही उसने फिर एक वारदात को अंजाम दे दिया।