ब्रेकिंग
पटना में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन: रेस्टोरेंट और बिरयानी हाउस पर छापेमारी, किचेन में मिली गंदगी; खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीडियो किया जारी✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦पटना में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन: रेस्टोरेंट और बिरयानी हाउस पर छापेमारी, किचेन में मिली गंदगी; खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीडियो किया जारी✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल

CBSE के 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट के लिए जरुरी खबर, परीक्षा को लेकर किया गया बड़ा बदलाव

DESK : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अब क्लास 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं केवल 29 मुख्य विषयों के लिए आयोजित करेगी जो कि प्रोन्नत किए जाने और उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले के ल

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

DESK : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अब क्लास 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं केवल 29 मुख्य विषयों के लिए आयोजित करेगी जो कि प्रोन्नत किए जाने और उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए महत्वपूर्ण होते हैं. इसकी जानकार केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने दी.

उन्होंने कहा कि , ‘सीबीएसई को केवल 29 मुख्य विषयों के लिए बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराने की सलाह दी है जो कि प्रोन्नत किए जाने और विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए महत्वपूर्ण होते हैं. सीबीएसई जब भी बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराने की स्थिति में होगी, वह समुचित नोटिस देकर 29 विषयों के लिए परीक्षाएं कराएगी. बाकी विषयों के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं आयोजित नहीं करेगी और उनकी मार्किंग, मूल्यांकन के लिए जल्द ही निर्देश जारी किए जाएंगे.’


वहीं ट्वीट कर उन्होंने कहा कि 'कक्षा नौवीं और 11वीं में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं को अब तक हुए प्रोजेक्ट, समय-समय पर होने वाली परीक्षाएं, आदि के मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा/दर्जे में प्रोन्नत किया जाएगा. इस बार प्रोन्नत नहीं होने वाले छात्र स्कूल स्तर पर ऑनलाइन या ऑफलाइन परीक्षाओं में बैठ सकते हैं.’ 

वहीं कोरोना वायरस महामारी के चलते बोर्ड विदेशों में 10 वीं और 12 वीं कक्षाओं की लंबित परीक्षाएं नहीं लेगा. इस बाबत सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा, ‘‘25 देशों में कई सीबीएसई स्कूल स्थित हैं. इनमें से प्रत्येक देश में लॉकडाउन है या उन्होंने विभिन्न अवधि के लिये स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है. ऐसी परिस्थिति में, यह महसूस किया गया कि बोर्ड इनमें से प्रत्येक देश में परीक्षाएं अलग-अलग प्रश्नपत्रों के साथ संचालित करने की स्थिति में नहीं होगा. साथ ही, मौजूदा समय में मूल्यांकन के लिये उत्तर पुस्तिकाओं को भारत मंगाना भी कठिन होगा. इसलिए, बोर्ड ने निर्णय लिया है कि विदेशों में स्थित स्कूलों की 10 और 12 वीं कक्षाओं की परीक्षाएं नहीं ली जाएंगी.