ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

CBSE, CISCE Term 1 Board Exam: अब OFFLINE मोड में होगी परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की याचिका

DESK: CBSE और CISCE टर्म 1 बोर्ड परीक्षा 2022 अब OFFLINE मोड में होगी। सुप्रीम कोर्ट ने हाइब्रिड मोड में इस परीक्षा को कराने वाली याचिका को रद्द कर दिया है। ऐसे में अब यह एग्ज

CBSE, CISCE Term 1 Board Exam: अब OFFLINE मोड में होगी परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की याचिका
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: CBSE और CISCE टर्म 1 बोर्ड परीक्षा 2022 अब OFFLINE मोड में होगी। सुप्रीम कोर्ट ने हाइब्रिड मोड में इस परीक्षा को कराने वाली याचिका को रद्द कर दिया है। ऐसे में अब यह एग्जाम OFFLINE मोड ही आयोजित की जाएगी। 


हालांकि छात्रों ने बोर्ड परीक्षा हाइब्रिड यानी ONLINE और OFFLINE दोनों मोड में कराए जाने की मांग की थी। छात्रों द्वारा दायर रिट याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। जस्टिस एएम खानविलकर और सीटी रविकुमार की पीठ ने याचिका को यह कहते हुए खारिज किया कि CBSE की टर्म परीक्षा 16 नवंबर से शुरू हो चुकी है और इस समय ऐसा करने से प्रक्रिया बाधित हो सकती है। CISCE की टर्म परीक्षा 22 नवंबर से शुरू हो रही हैं।


जबकि याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया था कि OFFLICE परीक्षा ने उन्हें कोविड-19 संक्रमण के जोखिम में डाल दिया है। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए परीक्षा हाइब्रिड मोड में करने की जरूरत है। 


जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस सीटी रविकुमार की बेंच ने अधिवक्ता संजय हेगड़े के माध्यम से दायर याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि इस तरह के विलंबित स्तर पर इस पर विचार नहीं किया जा सकता है। CBSE टर्म 1 की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं और CISCE की परीक्षाएं अगले सप्ताह शुरू होंगी। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने सुनवाई के दौरान कड़ी टिप्पणी करते हुए याचिकाकर्ताओं को आखिरी मिनट में रुकावट के खिलाफ चेतावनी दी।


 कोर्ट ने कहा कि शिक्षा प्रणाली के साथ खिलवाड़ ना करें। अधिकारी अपना काम अच्छे से करें। अब बहुत देर हो चुकी है। इस स्तर पर परीक्षा में खलल डालना उचित नहीं होगा। कोविड-19 को देखते हुए सरकार ने छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया है। 6500 से बढ़कर अब परीक्षा केंद्र 15000 हो गये हैं। वही परीक्षा की अवधि भी 3 घंटे से घटाकर डेढ घंटे कर दी गयी है। 






टैग्स