ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

CBI और ED पर केस दर्ज करवाएंगे केजरीवाल, लगाए कई गंभीर आरोप

DELHI : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह साफ कर दिया है कि वो सीबीआई और ईडी अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी कर चुके हैं। अब केजरीवाल जल्द ही सीबीआई और

CBI और ED पर केस दर्ज करवाएंगे केजरीवाल, लगाए कई गंभीर आरोप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DELHI : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह साफ कर दिया है कि वो सीबीआई और ईडी अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी कर चुके हैं। अब केजरीवाल जल्द ही  सीबीआई और ईडी पर केस दर्ज करवाएंगे। इस बात की जानकारी खुद आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने दी है। 


दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीटर एकाउंट से ट्वीट करते हुए कहा कि, हम झूठी गवाही देने और अदालतों में झूठे सबूत पेश करने के लिए सीबीआई और ईडी के अधिकारियों के खिलाफ उचित मामले दर्ज कराएंगे। इसके आलावा उन्होंने पत्रकार वार्ता कर यह भी कहा है कि, अगर केजरिवाल चोर है तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं' अरविंद केजरीवाल ने ये दावा किया है की ED-CBI ने कोर्ट को गुमराह किया, कोर्ट में उनके खिलाफ गलत साक्ष्य पेश किए गए हैं। 



इसके आगे केजरीवाल ने कहा कि, हमारे नेता से ईडी ने मारपीट की है। उनपर झूठ बोलने का दबाव डाल जा रहा है, उन्होंने कहा की 'झूठ बोलकर मनीष सिसोदिया को फंसाया गया, ईडी-सीबीआई ने कोर्ट में झूठे आरोप लगाए। इसके आलावा उन्होंने कहा कि, मनीष सिसोदिया पर आरोप है कि उन्होंने अपने 14 फोन तोड़ दिए। फिर ईडी कह रही है कि उसमें से 4 फोन उनके पास हैं और CBI कह रही है कि 1 फोन उनके पास है, अगर उन्होंने फोन तोड़े हैं तो उनके पास फोन कैसे आए। इन लोगों ने झूठ बोलकर केस बनाए और बोला कि शराब घोटाला हुआ है। जबकि इस तरह का कुछ भी मामला नहीं है। 



गौरतलब हो कि, दिल्ली के शराब घोटाला मामले में सीबीआई और ईडी दोनों ही एजेंसिंयां जांच कर रही हैं। इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया जेल में हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 'आप' नेता सतेंद्र जैन भी जेल में हैं। इसके बाद शुक्रवार को सीबीआई ने केजरीवाल को भी नोटिस भेजा है। नोटिस में केजरीवाल से पूछताछ के लिए 16 अप्रैल को पेश होने को कहा गया है। इस पर जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि वो निश्चित तौर पर सीबीआई के सामने पेश होंगे। लेकिन, झूठे केस को लेकर वो  सीबीआई और ईडी पर केस भी दर्ज करवाएंगे।