ब्रेकिंग
नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है✦नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है

Viral News: कैब ड्राइवर ने 220 किलो की महिला को बिठाने से किया मना...तो ठोक दिया केस, जानिये फिर क्या हुआ

Viral News: 220 किलो की महिला ने कहीं जाने के लिए कैब बुक की थी, लेकिन ज्यादा मोटी होने के कारण ड्राइवर ने उसे गाड़ी में बिठाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद महिला ने केस ठोक दिया।

Viral News
220 किलो की महिला को बिठाने से किया मना
© social media
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Viral News: सोशल मीडिया पर हम अक्सर कुछ नई चीजें देखते और सुनते हैं। कुछ खबरें तुरंत वायरल भी हो जाती हैं। ऐसी ही एक वायरल खबर है, जिसमें ज्यादा मोटी होने का खामियाजा एक महिला को भुगतना पड़ा। 220 किलो की महिला ने कैब बुक की थी, कैब तय स्थान पर आई भी, लेकिन कैब के ड्राइवर ने जैसे ही महिला को देखा उसने अपनी गाड़ी में बिठाने से ही इनकार कर दिया। फिर क्या था महिला ने भी कैब ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। दरअसल एक प्लस साइज इंफ्लुएंसर और म्यूजिक आर्टिस्ट ने राइड एप Lyft के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। क्योंकि ज्यादा मोटी होने के कारण कैब में उसे बैठने नहीं दिया गया था। डैंक डैमॉस नाम की महिला का असली नाम डाजुआ ब्लांडिंग है और उसने टिक टॉक पर इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, डाजुआ का वजन 220 किलो है। उन्होंने एक कैब बुक की थी, लेकिन कैब ड्राइवर ने उनके साइज को देखकर बिठाने से मना कर दिया।


जिसके बाद महिला ने राइड एप Lyft के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। इसमें उसने आरोप लगाया है कि कैब ड्राइवर ने उसके भारी भरकम साइज की वजह से उसे कैब में बैठने नहीं दिया। महिला ने बताया कि कैब ड्राइवर ने प्लस साइज देखकर उनसे कहा कि 'मुझे माफ कर दो, मेरी कार छोटी है'। जिसके बाद महिला ने बोला कि वह इस कार में फिट हो जाएंगी लेकिन कैब ड्राइवर नहीं माना।


आरोप है कि कैब ड्राइवर ने डाजुआ को कहा कि उसकी कार के टायर इतना वजन नहीं संभाल पांएगे और वो अपने लिए ऊबर XL कैब बुक कर ले। डाजुआ ने बताया कि वह इससे पहले इससे भी छोटी कार में बैठ चुकी हैं और कभी भी उनका वजन समस्या नहीं बना। उन्होंने बताया कि वजन के आधार पर सेवा से इनकार करना मिशिगन कानून के तहत सुरक्षा का उल्लंघन है। जिसके बाद उन्होंने इसके खिलाफ केस किया। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया  है कि राइड एप Lyft ने इस मामले के बाद कैब ड्राइवर को टर्मिनेट कर दिया है। फिलहाल ये मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता