ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

CAA के खिलाफ दिल्ली में प्रोटेस्ट, बंद किये गये 14 मेट्रो स्टेशन

DELHI: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पूरे देशभर में प्रदर्शन हो रहा है. राजधानी दिल्ली में भी इस कानून के विरोध में लोग सड़कों पर उतर गये हैं. विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए डीए

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पूरे देशभर में प्रदर्शन हो रहा है. राजधानी दिल्ली में भी इस कानून के विरोध में लोग सड़कों पर उतर गये हैं. विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए डीएमआरसी ने दिल्ली के कुल 14 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया है.


डीएमआरसी ने कई मेट्रो स्टेशन पर आवाजाही बंद कर दी है. DMRC ने पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, उद्य़ोग भवन, आईटीओ, प्रगति मैदान, खान मार्केट, लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, विश्वविद्यालय, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग और मुनिरका मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया है. यात्री इन मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट नहीं कर पाएंगे. वहीं इन स्टेशनों पर मेट्रो ट्रेनें भी नहीं रुक रही हैं.


सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने मथुरा रोड से कालिंदी कुंज जाने वाली सड़क को भी बंद कर दिया है. वहीं दिल्ली के लाल किला इलाके के पास प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है. वहीं दिल्ली पुलिस बैरिकेटिंग करके गाड़ियों की जांच कर रही है. जिसके कारण गुरुग्राम हाइवे पूरी तरह जाम हो गया है. दिल्ली की तरफ जाने वाले गाड़ी चालकों को भारी परेशानी हो रही है.