ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

CAA के समर्थन में अमित शाह की कोलकाता रैली आज, विरोध की आशंका

KOLKATA : नागरिकता संशोधन कानून पर जागरूकता को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में बड़ी रैली को संबोधित करने वाले हैं. इस रैली को लेकर बीजेपी की तरफ से सारी तैयारियां

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

KOLKATA : नागरिकता संशोधन कानून पर जागरूकता को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में बड़ी रैली को संबोधित करने वाले हैं. इस रैली को लेकर बीजेपी की तरफ से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. हालांकि बीजेपी और अमित शाह के विरोधियों ने केंद्रीय गृह मंत्री का विरोध करने की चेतावनी दी है. लेफ्ट के संगठनों ने दिल्ली हिंसा के विरोध में अमित शाह को काला झंडा दिखाने का ऐलान किया है.


अमिता कोलकाता के शहीद मीनार ग्राउंड में रैली को संबोधित करने वाले हैं. जिसमें तकरीबन 100000 लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. बीजेपी इस रैली में जितनी भीड़ जुटने की उम्मीद जता रही है. उस लिहाज से यह मैदान काफी छोटा है. बावजूद इसके हर स्तर पर अमित शाह की रैली के लिए तैयारी की गई है. अमित शाह की रैली के लिए ममता बनर्जी सरकार ने पहले इजाजत नहीं दी थी, लेकिन बाद में इसके लिए परमिशन मिल गया. 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव होने हैं और बीजेपी अभी से ही चुनावी तैयारियों में जुट गई है.


नागरिकता संशोधन कानून पर जन जागरण रैली के अलावे अमित शाह एनएसजी के स्पेशल ग्राउंड का उद्घाटन भी करने वाले हैं. अमित शाह के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब कोलकाता दौरे पर पहुंचे थे, तब भी लेफ्ट के संगठनों ने उनका विरोध जताते हुए काले झंडे दिखाए थे.

टैग्स