ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

खाई में बस के गिरने से 12 लोगों की मौत, 25 की हालत गंभीर

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू कश्मीर के पूंछ से आ रही है जहां भीषण सड़क हादसा हुआ है। मिनी बस के खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गयी है वही दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो

खाई में बस के गिरने से 12 लोगों की मौत, 25 की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू कश्मीर के पूंछ से आ रही है जहां भीषण सड़क हादसा हुआ है। मिनी बस के खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गयी है वही दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये है। जिनमें 8 की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। राहत और बचाव कार्य जारी है। 


आनन-फानन में घायलों को मंडी स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बस अनियंत्रित होकर खाई में उस वक्त गिरी जब बस मंडी से सब्जियां की ओर जा रही थी। इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और उप राज्यपाल ने दुख जताया है।


घटना पर दुख जताते हुए पीएम मोदी ने मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना दुखदायी है। पीड़ित परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। कामना करता हूं कि घायल लोग जल्द स्वस्थ हों। मृतक के आश्रितों को पीएम राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रूपये मुआवजा दिए जाने का ऐलान किया गया है।


इस दर्दनाक हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शोक जताया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि पूछ में सड़क हादसे में लोगों की मौत दुखदायी है पीड़ित परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। वहीं उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी इस हादसे पर दुख जताया। मनोज सिन्हा ने मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की घोषणा की है।  












टैग्स