ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा लोग घायल

DESK : इस वक़्त की ताजा खबर उत्तर प्रदेश से सामने आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. हादसा मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर हुआ. जानकारी के अनुसार तेज रफ़्तार बस और

बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा लोग घायल
First Bihar
1 मिनट

DESK : इस वक़्त की ताजा खबर उत्तर प्रदेश से सामने आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. हादसा मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर हुआ. जानकारी के अनुसार तेज रफ़्तार बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें सात लोगों की मौत हुई है और 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. 


बताया जा रहा है कि हादसा कोहरे के कारण हुआ. वहीं हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. 


पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान में जुट गई है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है.