ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bus Accident News: 25 यात्रियों से भरी बस 200 फीट गहरी खाई में गिरी, हादसे में कई लोगों की मौत की खबर

Bus Accident News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। श्वाड-नगान सड़क पर एक निजी बस खाई में गिर गई। बस में सवार लगभग 20 से 25 लोग थे

Bus Accident News: 25 यात्रियों से भरी बस 200 फीट गहरी खाई में गिरी, हादसे में कई लोगों की मौत की खबर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bus Accident News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। श्वाड-नगान सड़क पर एक निजी बस खाई में गिर गई। बस में सवार लगभग 20 से 25 लोग थे। हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं और कुछ की मौत की आशंका जताई जा रही है।


जानकारी के मुताबिक, कुल्लू जिले का आनी क्षेत्र में मंगलवार को एक निजी बस पर लगभग 20-25 लोगों को लेकर बस करसोग से आनी की ओर जा रही थी। इसी दौरान श्वाड-नगान सड़क पर तीखे मोड़ पर बस के ड्राइवर ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खोन दिया और देखते ही देखते तेज रफ्तार बस यात्रियों समेत 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी।


इस हादसे के बाद हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है जबकि अन्य कई लोग घायल हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।


एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बस के गिरने की आवाज बहुत जोरदार थी। बस के अंदर से चीख पुकार की आवाजें आ रही थीं। स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को बाहर निकाला। घायलों की संख्या और मृतकों की संख्या की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है।