ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

Bus Accident: यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 9 लोगों की मौत, 30 घायल

DESK: महाराष्ट्र के गोंदिया में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। भंडारा से गोंदिया जा रही महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम की शिवशाही बस गोंदिया-कोहमारा राज्य महामार्ग पर ग्राम खजरी

Bus Accident: यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 9 लोगों की मौत, 30 घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: महाराष्ट्र के गोंदिया में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। भंडारा से गोंदिया जा रही महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम की शिवशाही बस गोंदिया-कोहमारा राज्य महामार्ग पर ग्राम खजरी के पास एक बाइक को बचाने के प्रयास में पलट गई। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।


दरअसल, यह घटना दोपहर 12:00 से 12:30 बजे के बीच हुई। बाइक को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई। बस में सवार 35 से अधिक यात्रियों में से कई लोग बस के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को गोंदिया के जिला शासकीय केटीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


प्रशासन का कदम

इस हादसे पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का आदेश दिया है। इसके अलावा, घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।


पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बस चालक घटनास्थल से फरार हो गया है जिसकी तलाश जारी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या बस की गति सीमा से अधिक थी या कोई खराबी थी। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।