ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

बुरे फंसे बिग बॉस OTT विनर एल्विश यादव, विदेशी लड़कियां बुलाकर करवाते थे रेव पार्टी; सांपों की तस्करी का आरोप

DESK : बिग बॉस OTT-2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव पर सांपों की तस्करी का आरोप लगा है। नोएडा पुलिस ने वन्यजीव संरक्षण से जुड़े मामले में शुक्रवार को FIR दर्ज की है। एल्विश पर

बुरे फंसे बिग बॉस OTT विनर एल्विश यादव, विदेशी लड़कियां बुलाकर करवाते थे रेव पार्टी; सांपों की तस्करी का आरोप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : बिग बॉस OTT-2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव पर सांपों की तस्करी का आरोप लगा है। नोएडा पुलिस ने वन्यजीव संरक्षण से जुड़े मामले में शुक्रवार को FIR दर्ज की है। एल्विश पर रेव पार्टी करवाने का आरोप है। अब इस मामले में एक एनजीओ ने स्टिंग ऑपरेशन कर नोएडा पुलिस में शिकायत दी थी।  जिसके आधार पर नोएडा पुलिस ने कार्रवाई की है। 


मिली जानकारी के मुताबिक़, नोएडा पुलिस ने सेक्टर 49 में रेड डालकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यहां से 5 कोबरा बरामद हुए हैं साथ ही सांप का जहर भी मिला है। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की तो इसमें बिग बॉस  विजेता एल्विश यादव का भी नाम सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने एल्विश के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। 


बताया जा रहा है कि, पुलिस की छापेमारी में स्नेक वेनम, पांच कोबरा, एक अजगर, दो दुमहा सांप, एक घोड़ा पछाड़ सांप बरामद हुआ है पुलिस ने बताया कि पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एल्विश यादव समेत छह नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।एल्विश यादव की गिरोह से संलिप्तता की जांच की जा रही है।


वहीं, एल्विश ने वीडियो में कहा-  मैंने सुबह देखा कि मेरे खिलाफ कैसी-कैसी न्यूज फैल रही है। मीडिया में हर जगह हो रहा है कि एल्विश यादव अरेस्ट हो गए, एल्विश यादव नशीले पदार्थ के साथ ऐसे-ऐसे पकड़े गए। ये सारी चीजें जो मेरे खिलाफ फैल रही हैं, जितने भी आरोप मेरे पर लगे हैं वो बेबुनियाद हैं। एल्विश ने आगे कहा कि जितने भी आरोप उन पर लगे हैं वो फेक हैं इनमें एक पर्सेंट भी सच्चाई  नहीं है। मैं यूपी पुलिस के साथ पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हूं। मैं सीएम योगी और पुलिस से कहना चाहता हूं कि मेरी एक पर्सेंट भी इन्वॉल्मेंट मिल जाती है तो मैं जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं। मीडिया मेरा नाम खराब ना करे. जो भी आरोप लग रहे हैं कि उनसा मेरा कोई लेना देना नहीं।