ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

'बुली बाई' ऐप मामले में पहली गिरफ्तारी, बिहार का रहने वाला है आरोपी विशाल कुमार झा

DESK : मुस्लिम महिलाओं की बोली लगाने वाले एप 'बुलीबाई' मामले में मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने बेंगलुरु के एक 21 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया है. जिस युवक की गिरफ्तारी हुई

'बुली बाई' ऐप मामले में पहली गिरफ्तारी, बिहार का रहने वाला है आरोपी विशाल कुमार झा
First Bihar
2 मिनट

DESK : मुस्लिम महिलाओं की बोली लगाने वाले एप 'बुलीबाई' मामले में मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने बेंगलुरु के एक 21 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया है. जिस युवक की गिरफ्तारी हुई है उसकी पहचान विशाल कुमार झा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है. विशाल कुमार को आज मुंबई पुलिस बांद्रा कोर्ट के समक्ष पेश किया. बांद्रा कोर्ट ने आरोपी को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.


विशाल झा इंजीनियरिंग का छात्र है. मिली जानकारी के अनुसार बुल्ली एप पर मुस्लिम लड़कियों की नीलामी करने वाला विशाल झा पहले भी ऐसी हरकत कर चुका है. दो साल पहले इसने गुरुग्राम में रहते हुए भी कई महिलाओं के साथ अभद्रता की थी. कई महिलाओं को टारगेट किया था. तब मामला नहीं बढ़ने के कारण बच गया था.


'बुली बाई' ऐप मामले में पहली गिरफ्तारी, बिहार का रहने वाला है आरोपी विशाल कुमार झा


बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री सतेज पाटिल ने सोमवार को पुलिस को "बुली बाई" ऐप के डेवलपर्स के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था जिसके बाद इस मामले में ये पहली बड़ी कार्रवाई हुई है. 


इसी प्लेटफार्म से पिछले साल जुलाई में सुल्ली डील का ऐप डाउनलोड किया गया था. दोनों ही मामलों में केवल मुस्लिम महिलाओं और लड़कियों को निशाना बनाया गया है. उनकी तस्वीरें डाली गई हैं और लोगों से बोली लगाने के लिए कहा गया है. 

टैग्स