ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बसपा अध्यक्ष मायावती की मां का निधन, पार्टी ने जताया शोक, दिल्ली के लिए रवाना हुईं पूर्व मुख्यमंत्री

DESK: बहुजन समाज पार्टी (BSP)अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के मां रामरती का आज निधन हो गया। बहुजन समाज पार्टी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शोक प्रकट किया। सूचना म

बसपा अध्यक्ष मायावती की मां का निधन, पार्टी ने जताया शोक, दिल्ली के लिए रवाना हुईं पूर्व मुख्यमंत्री
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बहुजन समाज पार्टी (BSP)अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के मां रामरती का आज निधन हो गया। बहुजन समाज पार्टी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शोक प्रकट किया। सूचना मिलते ही मायावती अपनी के अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली के लिए रवाना हुई हैं।


सूत्रों के मुताबिक BSP सुप्रीमो की मां 92 वर्ष की थी। जिनका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था. जहां 13 नवंबर को धडकन रुकने से उनका निधन हो गया. मां के निधन की जानकारी मिलने के बाद मायावती दिल्ली के लिए रवाना हुई हैं. मायावती के दिल्ली पहुंचने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. आपको बता दें कि पिछले साल ही मायावती के पिता प्रभूदयाल का भी निधन हो गया था. उनकी उम्र 95 वर्ष थी.


मायावती की मां के निधन की जानकारी  बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने दी. उन्होंने ट्वीट कर कहा, “अति-दुःख के साथ यह सूचित किया जाता है कि बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कु. मायावती जी की पूज्य माता श्रीमती रामरती जी का लगभग 92 वर्ष की उम्र में आज हॉस्पिटल में धड़कन रुकने से स्वर्गवास हो गया है। उनका अंतिम संस्कार बहन जी के दिल्ली पहुंचने और परिवार के एकत्र होने पर कल किया जाएगा.”


टैग्स