ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

BSF ने बॉर्डर पर 2 पाकिस्‍तानी घुसपैठियों को मार गिराया, हथियारऔर संदिग्ध सामग्री बरामद

DESK : बड़ी खबर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़ी हुई है. जहां एक बार फिर से पाकिस्तान का घिनौना चेहरा सामने आया है. बीएसएफ के जवानों ने राजस्थान के श्रीगंगानगर में बड़ी कार्रवाई करत

BSF ने बॉर्डर पर 2 पाकिस्‍तानी घुसपैठियों को मार गिराया, हथियारऔर संदिग्ध सामग्री बरामद
Anamika
2 मिनट

DESK : बड़ी खबर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़ी हुई है. जहां एक बार फिर से पाकिस्तान का घिनौना चेहरा सामने आया है. बीएसएफ के जवानों ने  राजस्थान के श्रीगंगानगर में बड़ी कार्रवाई करते हुये भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे दो पाक घुसपैठियों को मार गिराया है.

बीएसएफ के जवानों ने मारे गये घुसपैठियों के पास से हथियार और संदिग्ध सामग्री बरामद की है. वहीं बॉर्डर पर हुई इस बड़ी घटना के बाद तमाम सुरक्षा एजेंसियां सर्तक हो गई हैं. 

खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात भारत-पाक इंटरनेशनल बॉर्डर पर स्थित ख्याली चौकी के पास दो घुसपैठिए भारत की सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे थे. तभी  सीमा सुरक्षा बल की 91वीं बटालियन के जवानों ने देख लिया और उन्हें रुकने को कहा, पर वे किसी की बात नहीं सुने और उनकी हरकतों में कोई अंतर नहीं आया. जिसके बाद बीएसएफ के जवानों ने उन्हें मार गिराया. दोनों घुसपैठियों के पास से दो पिस्टल और संदिग्ध सामग्री के 1-1 किलो के 10 पैकेट बरामद किये हैं. ये पैकेट किसी नशीले पदार्थ (हेरोइन) के बताये जा रहे हैं.