ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बृजभूषण सिंह और उनके करीबी को जान से मारने की धमकी, अलग-अलग नंबर से आया कॉल

DESK: भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बजभूषण सिंह और उनके करीबी WFI के निलंबित अध्यश्र संजय सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई है। संजय सिंह ने भेलूपुर थाने में

बृजभूषण सिंह और उनके करीबी को जान से मारने की धमकी, अलग-अलग नंबर से आया कॉल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बजभूषण सिंह और उनके करीबी WFI के निलंबित अध्यश्र संजय सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई है। संजय सिंह ने भेलूपुर थाने में केस दर्ज कराया है और पुलिस को घटना की जानकारी दी है। सांसद और उनके करीबी को मिली धमकी के बाद यूपी पुलिस में हड़कंप मच गया है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी के दुर्गाकुंड स्थित कबीर नगर निवासी संजय सिंह ने बताया है कि शुक्रवार रात में दो बार उन्हें धमकी भरा फोन आया था, इसके बाद शनिवार को दोपहर में भी अनजान नंबर से कॉल आया।फोन करने वाले ने उन्हें और बृजभूषण शरण सिंह को गोली से मारने, बम से उड़ाने की बात कही है। धमकी दे बाद अलग-अलग नंबर से उन्हें कई बार फोन आया।


इसके बाद संजय सिंह ने भोलूपुर थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी। संजय सिंह की शिकायत पर पुलिस ने थाने में केस दर्ज कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। जांच के दौरान पता चला है कि जिस मोबाइल नंबर से फोन आया था वह लखनऊ के किसी करण राजपूत के नाम पर है। पुलिस ने आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।