ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह को बड़ा झटका, नए सिरे से जांच की मांग वाली याचिका खारिज

DELHI: महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने बृजभूषण सिंह की उस य

यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह को बड़ा झटका, नए सिरे से जांच की मांग वाली याचिका खारिज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने बृजभूषण सिंह की उस याचिका को खारीज कर दिया है जिसमें उन्होंने यौन शोषण मामले की नए सीरे से जांच की मांग की थी।


बृजभूषण सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। राउज एवेन्यू कोर्ट की एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटिन मजिस्ट्रेट प्रियंका राजपूत ने बृजभूषण सिंह की याचिका पर सुनवाई की। बृजभूषण सिंह ने दावा किया है कि जिस दिन यौन उत्पीड़न की घटना हुई वह देश में नहीं थे। अब अदालत आगामी सात मई को आरोप गठित करने के लिए सुनवाई करेगा।


बता दें कि बृजभूषण सिंह पर सात सितंबर 2022 को WFI के दिल्ली कार्यालय में महला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न किया गया था लेकिन बृजभूषण सिंह का दावा है कि उस दिन वे देश से बाहर थे। बृजभूषण सिंह के वकील ने 7 सितंबर 2022 को WFI कार्यालय में उनकी उपस्थिति के संबंध में जांच की मांग की।


वकील ने कोर्ट में बृजभूषण सिंह के पासपोर्ट की कॉपी सौंपी जिसमें उस तारिख को इमिग्रेशन की मोहर लगी हुई है। महिला पहलवानों के वकील ने बृजभूषण सिंह की इस याचिका पर कोर्ट में आपत्ति जताई और कहा कि यह याचिका फैसले में देरी कराने के लिए दायर की गई है। जिसके बाद कोर्ट ने बृजभूषण सिंह की उस याचिका को खारीज कर दिया।