ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में अब छोटे शहरों से भी भर सकेंगे उड़ान! 13 जिलों में बनेंगे हेलीपोर्ट, अररिया से गया तक शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा✦‘नीतीश सेतु’ पर सियासत: सुधाकर सिंह बोले- तेजस्वी यादव की सोच का नतीजा है पुल, कार्यकर्ताओं के विरोध को बताया सही✦बिहार में मिली भगवान विष्णु की 800 साल पुरानी दुर्लभ प्रतिमा, कर्णाटवंशी राजाओं के दौर से जुड़ा है ऐतिहासिक महत्व✦बिहार के इन 52 पैक्सों में बनेंगे नए अनाज गोदाम, 34.95 करोड़ रुपये होंगे खर्च; किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा✦'अश्लीलता पर ताली बजाना सामाजिक चरित्र बनता जा रहा', अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी के बीच शिवानंद तिवारी का बड़ा सवाल, बोले- गरीबों के जले पर नमक छिड़कने जैसा✦Bihar News : बिहार में अब छोटे शहरों से भी भर सकेंगे उड़ान! 13 जिलों में बनेंगे हेलीपोर्ट, अररिया से गया तक शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा✦‘नीतीश सेतु’ पर सियासत: सुधाकर सिंह बोले- तेजस्वी यादव की सोच का नतीजा है पुल, कार्यकर्ताओं के विरोध को बताया सही✦बिहार में मिली भगवान विष्णु की 800 साल पुरानी दुर्लभ प्रतिमा, कर्णाटवंशी राजाओं के दौर से जुड़ा है ऐतिहासिक महत्व✦बिहार के इन 52 पैक्सों में बनेंगे नए अनाज गोदाम, 34.95 करोड़ रुपये होंगे खर्च; किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा✦'अश्लीलता पर ताली बजाना सामाजिक चरित्र बनता जा रहा', अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी के बीच शिवानंद तिवारी का बड़ा सवाल, बोले- गरीबों के जले पर नमक छिड़कने जैसा

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को हुआ कोरोना, बिमारी छुपाकर कर रही थी डिनर पार्टी

DESK : बॉलीवुड की एक मशहूर सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई हैं. जिसके बाद उन्हें लखनऊ में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है.बताया जा रहा है कि सिंगर कनिका कपूर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : बॉलीवुड की एक मशहूर सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई हैं. जिसके बाद उन्हें लखनऊ में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है.

बताया जा रहा है कि सिंगर कनिका कपूर कुछ ही दिन पहले ही लंदन से लौटी थीं और उन्होंने कोरोना वायरस से पीड़ित होने की बात छुपाई. इसके साथ ही कनिका लखनऊ में एक पार्टी में भी शामिल हुईं थी. इस पार्टी में कनिका के साथ 100 के करीब  लोग मौजूद थे. 

कनिका कपूर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आते ही हेल्थ डिपार्टमेंट सकते में आ गया है. उस दिन पार्टी में कनिका के साथ शामिल सभी लोगों को सेल्फ आइसोलेट करने के लिए भी कहा है. हालांकि केवल सिंगर ही पॉजिटिव पाई गई हैं. 

खबर के मुताबिक बॉलीवुड सिंगर 15 मार्च को लंदन से लखनऊ आईं. जिसके बाद वे एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट कर्मियों की मिलीभगत से वॉशरूम में छिप कर निकल भाग गईं. कनिका कपूर जिस पार्टी में शामिल हुईं थी उसमें अफ़सर और कई नेता शामिल थे.