ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बीजेपी विधायक का हार्ट अटैक से निधन, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

DESK : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पुड्डुचेरी के वरिष्ठ बीजेपी नेता और विधायक के जी शंकर का हार्ट अटैक से निधन हो गया है. उनकी उम्र 70 वर्ष थी. बताया जा रहा है कि अचानक

बीजेपी विधायक का हार्ट अटैक से निधन, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
First Bihar
1 मिनट

DESK : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पुड्डुचेरी के वरिष्ठ बीजेपी नेता और विधायक के जी शंकर का हार्ट अटैक से निधन हो गया है. उनकी उम्र 70 वर्ष थी. बताया जा रहा है कि अचानक के जी शंकर के सीने में दर्द की शिकायत हुई और कुछ ही देर बाद उनका निधन हो गया. 


आपको बता दें कि के जी शंकर बहुत बड़े बिज़नस मैन होने के साथ-साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता भी थे. वे भाजपा की पुड्डुचेरी इकाई के कोषाध्यक्ष भी रहे और चार वर्ष पहले विधानसभा सदस्य के रूप में मनोनीत किये गये थे. 


इधर के जी शंकर के निधन की खबर से भाजपा नेताओं में शोक की लहर है. मुख्यमंत्री वी नारायणसामी, विधानसभा अध्यक्ष वी पी शिवाकोलुन्तु और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी सामीनाथन तथा अन्य नेताओं ने दिवंगत नेता के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. 

टैग्स