ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

बिहार BJP प्रभारी भी जाएंगे राज्यसभा, पार्टी ने घोषित किया प्रत्याशी

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र प्रदेश में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। महाराष्ट्र से 4 उम्मीदवारों की लिस्ट बीजेपी ने जारी की है।

महाराष्ट्र न्यूज
राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: मंगलवार 3 मार्च को बीजेपी ने 8 राज्यों में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। बिहार से नितिन नबीन और शिवेश कुमार को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया। वही आज 4 मार्च होली के दिन बीजेपी ने एक और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। 


जो महाराष्ट्र में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र प्रदेश में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। महाराष्ट्र से 4 उम्मीदवारों की लिस्ट बीजेपी ने जारी की है। रामदास आठवले, विनोद तावड़े, श्रीमति माया चिंतामण ईवनाते और रामराव वडकुते को बीजेपी ने महाराष्ट्र से अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इस बात की जानकारी दी है। 


कयास यह लगाया जा रहा था कि बीजेपी भोजपुरी फिल्म के पावरस्टार पवन सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सारे कयासों पर अब विराम लग गया है। सिंगर गुंजन सिंह ने पिछले दिनों कहा था कि बीजेपी पवन सिंह को राज्यसभा भेजेगी। गुंजन सिंह का अनुमान भी फेल हो गया। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बिहार की दो सीटों से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है।


राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर बड़ी राजनीतिक हलचल के बीच बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने नितिन नबीन और शिवेश कुमार को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। घोषणा के बाद बिहार की  राजनीति में चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं की उम्मीदवारी से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी।


टैग्स