ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

BJP नेता को सपा लीडर की बेटी से हुआ प्यार, दो बच्चों का पिता लड़की को लेकर हो गया फरार

DESK : हैरान कर देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से सामने आई है। यहां 47 वर्षीय बीजेपी नेता को 26 साल की सपा नेता की बेटी से ऐसा प्यार हुआ कि लोक लाज को ताक पर रखकर उसे लेक

BJP नेता को सपा लीडर की बेटी से हुआ प्यार, दो बच्चों का पिता लड़की को लेकर हो गया फरार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : हैरान कर देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से सामने आई है। यहां 47 वर्षीय बीजेपी नेता को 26 साल की सपा नेता की बेटी से ऐसा प्यार हुआ कि लोक लाज को ताक पर रखकर उसे लेकर फरार हो गया।कुछ ही दिन बाद सपा नेता की बेटी की शादी होनी थी, घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं कि इसी बीच बीजेपी नेता ने बड़ा कांड कर दिया। सपा नेता ने बीजेपी नेता के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।


दरअसल, उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में 47 साल के शादीशुदा भाजपा नेता आशीष शुक्ला को समाजवादी पार्टी के नेता की 26 साल की बेटी से प्यार को गया है। बताया जा रहा है कि सपा नेता की बेटी और बीजेपी नेता के बीच  लंबे समय से अफेयर चल रहा था। सपा नेता के घर उनकी बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी। इसी बीच दोनों घर छोड़कर फरार हो गए। लड़की के नेता पिता ने बीजेपी नेता के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है।


थाने में केस दर्ज होने के बाद बीजेपी ने फरार आशीष शुक्ला को पार्टी से निकाल दिया है। जानकारी के मुताबिक आशीष शुक्ला पार्टी का नगर महामंत्री था। इस घटना के सामने आने के बाद बीते 12 दिसंबर को उसे बीजेपी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्या को रद्द करते हुए उसे निष्कासित कर दिया है और पुलिस से आरोपी नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस घटना को लेकर विरोधी दल बीजेपी पर हमलावर बने हुए हैं।

टैग्स