ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

BJP नेता और पत्नी की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है जहां अनंतनाग में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम दिया गया है। आतंकियों ने बीजेपी नेता गुलाम रसूलदार और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या

BJP नेता और पत्नी की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है जहां अनंतनाग में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम दिया गया है। आतंकियों ने बीजेपी नेता गुलाम रसूलदार और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। बीजेपी नेता अल्ताफ ठाकुर ने इस घटना की पुष्टि की है। 

जम्मू-कश्मीर के बीजेपी नेता अल्ताफ ठाकुर ने बताया कि गुलाम रसूलदार बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष थे। आतंकियों ने लाल चौक पर दिनदहाड़े बीजेपी नेता और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। इस हमले की अभी तक जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है।


जानकारी के मुताबिक सोमवार को अनंतनाग जिले के लाल चौक पर अचानक उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब कुछ आतंकी मौके पर पहुंचे और बीजेपी किसान मोर्चा के कुलगाम अध्यक्ष गुलाम रसूलदार पर अंधाधुंध गोलियां बरसाने लगे। इस दौरान उनके साथ मौजूद उनकी पत्नी को भी गोलियां लग गयी। 


आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। जिस वजह से सुरक्षाबलों की टीम पूरे इलाके को घेरकर सर्च अभियान चला रही है। अब तब किसी भी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। फिलहाल इलाके में सुरक्षा तेज कर दी गयी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

टैग्स