ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

नित्यानंद ने बिहार BJP के दिग्गजों को पीछे छोड़ा, दिल्ली के लिए स्टार प्रचारकों में इकलौते नेता

DELHI: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने आज अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इसमें सबसे खास बात यह है कि बिहार से सिर्फ नित्यानंद राय को ही इस लिस्ट में शा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने आज अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इसमें सबसे खास बात यह है कि बिहार से सिर्फ नित्यानंद राय को ही इस लिस्ट में शामिल किया गया हैं. 

नित्यानंद ने बिहार BJP के दिग्गजों को पीछे छोड़ा, दिल्ली के लिए स्टार प्रचारकों में इकलौते नेता

सब पर भारी पड़े नित्यानंद

दिल्ली चुनाव को लेकर सिर्फ बीजेपी को नित्यानंद राय की ही जरूरत पड़ी हैं. इस मामले में नित्यानंद राय बिहार के सीनियर नेता सुशील कुमार मोदी, गिरिराज सिंह,प्रेम कुमार, संजय जायसवाल समेत कई सीनियर नेताओं पर भारी पड़े हैं. इससे पहले झारखंड विधानसभा चुनाव में भी कई नेताओं को बीजेपी ने जगह नहीं दी थी. जिसमें सुशील कुमार मोदी भी शामिल थे. 


निरहुआ और रवि किशन को मिली जगह

भले ही बिहार के सीनियर नेता को कोई जगह नहीं मिली हो,लेकिन भोजपुरी एक्टर और सांसद रवि किशन और चुनाव हार चुके निरहुआ को जगह मिली है. हेमा मालिनी और सन्नी देओल को भी जगह दी गई है. इन कलाकारों ने झारखंड विधानसभा चुनाव में भी जमकर प्रचार किया था, लेकिन झारखंड में बीजेपी बुरी तरह से हार गई थी और सत्ता से बाहर हो गई थी. लेकिन इन पर बीजेपी ने फिर दिल्ली में भरोसा किया है. बता दें कि पिछले चुनाव में बीजेपी को मात्र तीन सीटें ही मिली थी.   


टैग्स