ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

बीजेपी कैंडिडेट की कार से EVM मिलने के बाद चुनाव आयोग का एक्शन, 4 अफसरों को किया सस्पेंड

DESK : असम में चुनाव के बीच पाथरकांडी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कृष्णेंदु पाल की कार से ईवीएम मिलने के बाद चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की गई. चुनाव आयोग ने 4 मतदान अफसरो

बीजेपी कैंडिडेट की कार से EVM मिलने के बाद चुनाव आयोग का एक्शन, 4 अफसरों को किया सस्पेंड
First Bihar
2 मिनट

DESK : असम में चुनाव के बीच पाथरकांडी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कृष्णेंदु पाल की कार से ईवीएम मिलने के बाद चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की गई. चुनाव आयोग ने 4 मतदान अफसरों को निलंबित कर दिया है. साथ ही FIR दर्ज करने का आदेश दिया गया है. चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की है.


दरअसल, असम में कल दूसरे चरण का मतदान हुआ था. मतदान के बाद करीमगंज जिले के कनिसैल कस्बे में एक लावारिस बोलेरो मिली. इस बोलेरो में ईवीएम मशीन थी. इस बोलेरो में ईवीएम की मौजूदगी पर बवाल शुरू हो गया. बाद में पता चला कि ये बोलेरो पाथरकांडी विधानसभा सीट के बीजेपी उम्मीदवार कृष्णेंदु पाल की है. मामले पर चुनाव आयोग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच के आदेश दिए. 


जांच में सामने आई शुरूआती रिपोर्ट के मुताबिक, पोलिंग पार्टी की गाड़ी बीच रास्ते में खराब हो गई थी, इसके बाद पीठासीन अधिकारी ने रास्ते से गुजर रही एक गाड़ी को जिला मुख्यालय पहुंचाने का आग्रह किया, गाड़ी उनको ला रही थी, पोलिंग पार्टी को शुरुआत में जानकारी नहीं थी कि जिस गाड़ी में वो लिफ्ट ले रहे हैं, वह बीजेपी विधायक और मौजूदा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार की गाड़ी है, बीजेपी विधायक कृष्णेंदु पाल की पत्नी के नाम पर गाड़ी दर्ज है.


इस मामले को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कार का वीडियो ट्वीट कर दिया और पूछा कि जब भी किसी निजी गाड़ी में ईवीएम मिलती है तो वो बीजेपी नेता की ही क्यों होती है. बवाल बढ़ा तो चुनाव आयोग ने विस्तृत रिपोर्ट तलब कर ली. जिला निर्वाचन अधिकारी यानी डीएम से पूरे मामले पर रिपोर्ट मांग ली गई है. फिलहाल इस पूरे मामले पर अंतिम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है.

टैग्स