ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

रात के अंधेरे में LED लाइट चुराने वाला सिपाही सस्पेंड, सुरक्षा करने के नाम पर निकलता था चोरी करने

BILASPUR: लोगों की सुरक्षा के नाम पर एक पुलिस वाला रोज रात में गाड़ी से गश्ती पर निकलता था, लेकिन वह लोगों की सुरक्षा छोड़ वह खुद चोरी करता था. रास्ते में पड़ने वाले एलईडी लाइ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BILASPUR: लोगों की सुरक्षा के नाम पर एक पुलिस वाला रोज रात में गाड़ी से गश्ती पर निकलता था, लेकिन वह लोगों की सुरक्षा छोड़ वह खुद चोरी करता था. रास्ते में पड़ने वाले एलईडी लाइट को चुरा लेता था. थाना क्षेत्र में लाइट की चोरी से लोग परेशान रहते थे. यह घटना छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की है.

एसपी ने किया सस्पेंड

कई चोरी के बाद एक दिन आरोपी पुलिसकर्मी चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद हो गया. जिसके बाद वीडियो वायरल होने लगा. जैसे ही यह खबर बिलासपुर एसपी को लगी तो जांच करने का आदेश दे दिया. जांच के बाद बल्ब चोरी करने वाले सिपाही को सस्पेंड कर दिया.

लोगों ने कहा-चोरों से अधिक पुलिस से खतरा

बताया जा रहा है कि आरोपी सिपाही राजेश श्रीवास की करतूत जब लोगों के आमने आया तो लोग चौंक गए और कहने लगे कि यहां तो चोरों से कम सिपाहियों से अधिक खतरा है. सोमवार को भी सिपाही रात 2 बजे गाड़ी से पेट्रोलिंग कर रहा था जैसे वही तोरपा के लालखदान पहुंचा वह गाड़ी को रूकवाया और सड़क किनारे स्थिति एक घर के पास पहुंचा और लाइट निकाल लिया. लेकिन उसकी करतूत कैमरे में कैद हो गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. जिसके बाद यह खुलासा हुआ कि लाइट चुराने वाला चोरी नहीं बल्कि वह सिपाही ही है. जो रात को गश्ती में निकलता हैं.