ब्रेकिंग
प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीप्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्री

बाइक में पेट्रोल कम रहने पर पुलिस वाले ने काट दिया चालान, इतने का लगाया जुर्माना

DESK : बाइक में पेट्रोल कम रखना एक शख्स को काफी महंगा पड़ गया। ट्रैफिक पुलिस के जवान ने बाइक में तेल कम रहने के कारण चालान काटकर युवक के हाथ में थमा दिया। हैरत में डालने वाला यह पू

बाइक में पेट्रोल कम रहने पर पुलिस वाले ने काट दिया चालान, इतने का लगाया जुर्माना
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK : बाइक में पेट्रोल कम रखना एक शख्स को काफी महंगा पड़ गया। ट्रैफिक पुलिस के जवान ने बाइक में तेल कम रहने के कारण चालान काटकर युवक के हाथ में थमा दिया। हैरत में डालने वाला यह पूरा मामला केरल के एक इलाके का है। दरअसल, बाइक पर सवार एक युवक रॉंग साइड से सड़क पर जा रहा था। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस के जवान ने उसे रोका और हाथ में चालान थमा दिया। युवक को लगा कि वह गलत साइड से गाड़ी चला रहा था इसलिए चालान काटा गया है लेकिन जब उसने चालान की पर्ची को ध्यान से देखा तो वह हैरत में पड़ गया।


ये वाक्या तुलसी श्याम नामक एक सख्स के साथ हुआ है। जानकारी के मुताबिक तुलसी अपनी बुलेट पर सवार होकर घर से ऑफिस के लिए निकला था। सड़क पर उल्टी दिशा में गाड़ी चलाते देख वहां तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवान ने उसे रोका। ट्रैफिक पुलिस के जवान ने तुलसी को 250 रुपए का चालान थमा दिया। चालान कटने के बाद तुलसी श्याम ने जुर्माना भरा और ऑफिस के लिए रवाना हो गया।


ऑफिस पहुंचने के बाद जब उसने चालान की पर्ची को देखा तो वह हैरान रह गया। चालान की पर्ची में लिखा था कि यात्रियों के साथ बिना पर्याप्त पेट्रोल के गाड़ी चलाने के कारण चालान किया गया है। तुलसी श्याम ने जब इस बात की जानकारी ऑफिस के लोगों को दी तो सभी ने यही बताया कि बाइक में पेट्रोल कम रहने के कारण किसी का चालान नहीं काटा जा सकता है और यह पूरी तरह से गलत है।


इसके बाद तुलसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क साधा। विभाग के अधिकारी ने तुलसी को बताया कि सिर्फ व्यवसायिक वाहनों में तेल कम होने पर उसका चालान काटे जाने का प्रावधान है और इसके लिए 250 रुपए का चालान काटा जा सकता है। इसके बाद तुलसी को इस बात का एहसास हो गया कि ट्रैफिक पुलिस के जवान ने गलती से पेट्रोल कम होने का चालान काट दिया है। बता दें कि व्यवसायिक वाहनों से यात्रा करने वाले लोगों को सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसके लिए यह नियम व्यवसायिक वाहनों पर लागू होता है। किसी भी तरह के निजी वाहन पर यह नियम लागू नहीं होता है।

टैग्स