ब्रेकिंग
Bihar News: छठ घाट से लौट रहे 8 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, बेतिया में 2 की मौत; एक ही परिवार के 4 सदस्य पटना रेफर✦Bihar News: बिहार में 21 नवंबर से बदल जाएगा सफर का रास्ता! नीतीश सेतु से मिथिला-तिरहुत के लोग बिना जाम सीधे पहुंचेंगे पटना, 30 KM घटेगी दूरी✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦Bihar News: छठ घाट से लौट रहे 8 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, बेतिया में 2 की मौत; एक ही परिवार के 4 सदस्य पटना रेफर✦Bihar News: बिहार में 21 नवंबर से बदल जाएगा सफर का रास्ता! नीतीश सेतु से मिथिला-तिरहुत के लोग बिना जाम सीधे पहुंचेंगे पटना, 30 KM घटेगी दूरी✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय

मोहल्लेवाली आंटी ने फैलाया HIV! एड्स से 2 भाइयों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल

HIV संक्रमण से दो चचेरे भाइयों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने किराएदार मोहल्लेवाली आंटी पर संक्रमण फैलाने का आरोप लगाया है। HIV संक्रमण से मौत की सूचना मिलने के बाद महिला ने किराए का कमरा खाली कर दिया और वहां से चली गई।

उत्तर प्रदेश न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK: HIV संक्रमित दो चचेरे भाईयों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। लोगों का कहना है कि मोहल्ले की एक आंटी के संपर्क में आने के बाद संक्रमण फैलने से दोनों की मौत हुई है। घटना के बाद इलाके में रहने वाली महिला घर खाली करके कही चली गयी है। 


हालांकि, महिला द्वारा जानबूझकर एचआईवी संक्रमण फैलाए जाने की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। मामला बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेष के बिजनौर जिले का है। दोनों युवकों की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतकों के परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।


स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला करीब सालभर पहले आदोपुर में किराए के मकान में रहने आई थी। कुछ समय बाद उसके घर पर मोहल्ले के कुछ युवकों का आना-जाना शुरू हो गया। इसी दौरान करीब छह महीने पहले मोहल्ले में रहने वाले दो चचेरे भाइयों की तबीयत बिगड़ने लगी। 


जिसके बाद परिवार के लोगों ने दोनों का इलाज पहले स्थानीय क्लिनिक में कराया लेकिन जब स्थिति में सुधार नहीं हुआ तब दोनों को लेकर परिजन ऋषिकेश के एम्स हॉस्पिटल और फिर बाद में देहरादून इलाज कराने ले गये लेकिन वहां भी कोई सुधार नहीं हुआ। 


इलाज के दौरान दोनों भाइयों की मौत

परिजनों ने बताया कि दोनों की हालत लगातार गंभीर होती गई। करीब 8 दिन पहले एक चचेरे भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद बुधवार को दूसरे भाई ने भी दम तोड़ दिया। दोनों के HIV संक्रमित होने की बात सामने आने के बाद मोहल्ले में चिंता बढ़ गई।


परिजनों का दावा है कि बीमारी के दौरान एक युवक ने किराए पर रहने वाली महिला के संपर्क में आने की बात बताई थी। उसने अपने चचेरे भाई को भी महिला के कमरे पर आते-जाते देखने की बात कही थी। इन्हीं दावों के आधार पर महिला पर संक्रमण फैलाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।


HIV संक्रमण की जानकारी के बाद महिला गायब

स्थानीय लोगों के अनुसार, HIV संक्रमण की जानकारी मिलने के बाद महिला ने किराए का कमरा खाली कर दिया और वहां से चली गई। फिलहाल उसके ठिकाने और पहचान से जुड़ी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोग मकान मालिक से भी महिला के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।


स्वास्थ्य विभाग ने कही जांच की बात

बिजनौर के सीएमओ डॉ. लोकेन्द्र सिंह के मुताबिक, पिछले पांच-छह महीनों में HIV की जांच कराने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है और कई संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की वास्तविक स्थिति मेडिकल रिकॉर्ड और जांच के आधार पर ही स्पष्ट होगी। HIV संक्रमण के स्रोत या किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर संक्रमण फैलाने के आरोप की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

टैग्स