ब्रेकिंग
अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

BIHAR WEATHER: कोहरे की चादर में समाया पूरा बिहार, IMD ने कोल्ड डे को लेकर जारी किया अलर्ट; बिना कोई काम घर से निकलने से करें परहेज

बिहार में मौसम ने अचानक से करवट बदली है। अब लोगों को पहले से अधिक ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है।

Bihar weather update
Bihar weather update
© Repoter
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar weather update: बिहार में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बीते तीन दिनों से कई जिलों में कनकनी बढ़ी है और हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर बिहार में भी दिखने लगा है। पछुआ हवा की वजह से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को भागलपुर, बांका और सुपौल समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान 4 और 5 डिग्री के करीब तक पहुंच गया।


शनिवार की सुबह राजधानी पटना कोहरे की चादर में ढका हुआ नजर आया। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में कोल्ड-डे को लेकर अलर्ट किया है।कोसी-सीमांचल क्षेत्र के भी कई जिले इसमें शामिल हैं। इसके साथ ही  आपदा प्रबंधन विभाग का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने घना से बहुत घना कोहरा को लेकर चेतावनी जारी की है।


विभाग ने पूर्वी चम्‍पारण, पश्चिमी चम्‍पारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्‍सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल जिला के लिए अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट दोपहर 01:34 PM तक के लिए जारी किया गया है। ऐसे में लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई।


मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बिहार के दो दर्जन से अधिक जिलों में शुक्रवार को भी शीत दिवस के हालात दिखे। जिसे लेकर अलर्ट किया गया था। शनिवार की सुबह तक कोसी-सीमांचल क्षेत्र के तमाम जिलों के लिए भी ये चेतावनी जारी हुई है। इसमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज भी शामिल हैं।वहीं शनिवार की सुबह भी कोल्ड डे का असर दिख रहा है। शनिवार की सुबह भी इन सभी जिलों के लिए शीत दिवस की चेतावनी जारी की गयी है। हालांकि आने वाने दिनों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा।