ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

भीषण सड़क हादसा: बिहार से दिल्ली जा रही बस की कंटेनर से जोरदार टक्कर, हादसे में अबतक 18 लोगों की मौत; 30 से अधिक घायल

DESK: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बुधवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में अबतक 18 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बस बिहार से दिल्ली जा रह

भीषण सड़क हादसा: बिहार से दिल्ली जा रही बस की कंटेनर से जोरदार टक्कर, हादसे में अबतक 18 लोगों की मौत; 30 से अधिक घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बुधवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में अबतक 18 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बस बिहार से दिल्ली जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर चीफ-पुकार मच गई है। स्थानीय प्रशासन की तरफ से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।


जानकारी के मुताबिक, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार डबल डेकर बस दूध के कंटेनर में पीछे से जा घुसी। यात्रियों से भरी बस बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही थी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मृतकों में अधिकतर लोग बिहार के हो सकते हैं। 


स्थानीय लोगों द्वारा घटना का जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और जिला प्रशासन की टीम राहत कार्य में जुट गई है। घायलों को नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जबकि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के सभी बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और हालात का जायजा लिया है। यह हादसा उन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव के पास हुआ है। बता दें कि मंगलवार को भी आगरा में दिल्ली से सीवान आ रही बस हादसे की शिकार हो गई थी। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।