ब्रेकिंग
Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी

जेनेवा में गूंजेगा बिहार के स्वास्थ्य विकास का मॉडल, विश्व मंच पर 165 देशों के प्रतिनिधियों के बीच बोलेंगे 'कुंतल कृष्ण'

बिहार भाजपा के प्रवक्ता कुंतल कृष्ण विश्व स्वास्थ्य संसद में भाग लेने के लिए स्विट्जरलैंड के जेनेवा पहुंचे हैं।इस वैश्विक आयोजन में वे बिहार के स्वास्थ्य मॉडल, सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और “Connecting the Unconnected” विषय पर अपना शोध पत्र..

Bihar News, Kuntal Krishna, World Health Parliament, Geneva Switzerland, BJP Spokesperson Bihar, Health Innovation Exchange, Bihar Health Model, NDA Government Bihar, Global Health Summit, AI in Healt
© self
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार भाजपा के प्रवक्ता कुंतल कृष्ण विश्व स्वास्थ्य क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण वैश्विक आयोजनों में से एक “विश्व स्वास्थ्य संसद” में भाग लेने के लिए स्विट्जरलैंड के जेनेवा गए हैं। यह कार्यक्रम 18 से 24 मई तक आयोजित हो रहा है, जिसमें दुनिया के लगभग 165 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।  

‎‎वैश्विक संस्था हेल्थ इनोवेशन ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित इस आयोजन में 100 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष, नीति निर्माता, स्वास्थ्य विशेषज्ञ और वैश्विक संस्थाओं के प्रतिनिधि स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रही प्रगति और भविष्य की चुनौतियों पर विचार-विमर्श करेंगे।  

‎‎कुंतल कृष्ण को स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य करने वाली वैश्विक संस्था हेल्थ इनोवेशन एक्सचेंज के विशेष आग्रह पर इस अंतरराष्ट्रीय मंच में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान वे बिहार में पिछले दो दशकों में स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए व्यापक बदलाव, सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और आम लोगों तक चिकित्सा सेवाओं की पहुंच पर अपना शोध पत्र एवं वक्तव्य प्रस्तुत करेंगे।  

‎‎विश्व स्वास्थ्य संसद में उनका मुख्य विषय "Connecting the Unconnected" होगा, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने की रणनीति और अनुभवों को साझा करना है। वे बताएंगे कि किस प्रकार बिहार में एनडीए सरकार के नेतृत्व में 14 करोड़ लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ और सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए गए।  

‎‎कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और नई तकनीकों की मदद से स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुलभ बनाने पर भी गहन चर्चा होगी। विश्व के 165 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के बीच कुंतल कृष्ण बिहार के स्वास्थ्य मॉडल और जनकल्याणकारी योजनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेंगे।