ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार के लाल को मिला अयोध्या राम मंदिर निर्माण में शामिल होने का मौका, UP का तेज-तर्रार IAS अफसर है मधुबनी का बेटा

PATNA : बिहार के लाल को ऐतिहासिक राम मंदिर निर्माण से जुड़ने का मौका मिला है। मधुबनी के लाल को राम मंदिर ट्रस्ट का नॉमिनी मेंबर बनाया गया है। दरअसल ये बिहारी फिलहाल अयोध्या क

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार के लाल को ऐतिहासिक राम मंदिर निर्माण से जुड़ने का मौका मिला है। मधुबनी के लाल को  राम मंदिर ट्रस्ट का नॉमिनी मेंबर बनाया गया है। दरअसल ये बिहारी फिलहाल अयोध्या का डीएम है और इस नाते उन्हें इस ट्रस्ट से जोड़ा गया है। अनुज कुमार झा यूपी के तेज-तर्रार आईएएस अधिकारियों में शुमार किए जाते हैं।


राम मंदिर ट्रस्ट में अयोध्या के डीएम अनुज कुमार झा को भी नोमिनी मेंबर के रूप में शामिल किया गया है। उन्होनें श्रीराम मंदिर जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बुधवार को पहली बैठक में शिरकत भी किया।  पिछले ही साल उन्हें अयोध्‍या का डीएम बनाया गया था।राम मंदिर पर जब सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया था, उस समय डीएम अनुज कुमार झा ने अयोध्या और आसपास के इलाकों में लॉ एंड ऑर्डर को बखूबी निभाया था। इसके बाद सीएम योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश पर डीएम अनुज झा को यूपी सरकार की 'फेवरिट लिस्ट' में शामिल किया गया था।


अनुज कुमार झा बिहार के मधुबनी जिले के निवासी हैं । अनुज 2009 बैच के यूपी कैडर के आइएएस अधिकारी हैं।  और यूपी में काफी तेज-तर्रार अफसर में गिने जाते हैं। अयोध्‍या के पहले अनुज कुमार झा ने रायबरेली, बुलंदशहर, कन्नौज और महोबा आदि जिलों में भी बतौर डीएम उम्दा काम किया है।