ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार के इस शख्स की MP में हो रही तारीफ, CM ने इनाम का किया एलान, जानिए.. क्या है पूरा मामला

DESK : बिहार के लोग जहां भी जाते हैं कड़ी मेहनत के बल पर अपना लोहा मनवा ही लेते हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी शख्स ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। जिसके कारण मध्य प्रदेश में बिहार

बिहार के इस शख्स की MP में हो रही तारीफ, CM ने इनाम का किया एलान, जानिए.. क्या है पूरा मामला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK : बिहार के लोग जहां भी जाते हैं कड़ी मेहनत के बल पर अपना लोहा मनवा ही लेते हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी शख्स ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। जिसके कारण मध्य प्रदेश में बिहार के इस शख्स की खूब सराहना हो रही है। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के इस शख्स को इनाम के तौर पर दो लाख रुपए देने का एलान कर दिया है। इस शख्स ने काम ही कुछ ऐसा कर दिया है कि लोग उसकी प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं।


दरअसल, पिछले दिनों मध्य प्रदेश के धार जिले के धरमपुरी क्षेत्र में कारम नदी पर करीब 305 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीनडैम में दरार आने के बाद शिवराज सिंह सरकार की नींद उड़ गई थी। इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि अगर डैम टूटा को भारी तबाही लेकर आएगा। इस डैम में दरार आने के बाद पानी का रिसाव भी शुरू हो गया था। एहतियात के तौर पर 11 गांवों को खाली कराने का निर्देश सरकार की तरफ से जारी किया गया था। 


इस बीच इस बड़ी आपदा से लोगों को बचाने के लिए मुजफ्फरपुर के संजय कुमार भारती और उनकी टीम ने जान की परवाह किए बगैर कारम नदी में चैनल का निर्माण किया। बांध की दीवार में दरार और पानी के रिसाव का पता चलने के बाद उससे पानी निकालने के लिए एक नहर खोदी गई ताकि बांध पर दबाव कम किया जा सके। इस दौरान संजय कुमार जान जोखिम में डालकर पोकलेन मशीन के जरिए नहर बनाने में लगे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद नहर का निर्माण किया गया और एक बड़ी तबाही होने से टल गई।


इधर, सोमवार को भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के संजय कुमार की जमकर तारीफ की। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि तीन दिन पहले कारम नदी पर निर्माणाधीन बांध में रिसाव की सूचना के बाद बड़ा खतरा सामने आया था, ‘लेकिन यह खतरा अब टल गया है।


उन्होंने कहा कि बांध से पानी निकालने के लिए रास्ता बनाने के लिए संजय समेत अन्य अर्थ मूविंग मशीन के चालकों ने अपनी जान खतरे में डालकर लोगों की जान बचाई। सीएम ने संजय समेत सभी अर्थ मूविंग मशीन के चालकों को दो-दो लाख रुपए इनाम के तौर पर दिए जाने का एलान किया। सम्मान मिलने के बाद संजय कुमार भारती ने कहा कि लोगों की जान बचाने के लिए उन्हें खुद के ऊपर गर्व है।

टैग्स