ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार के बाद शाह का मिशन बंगाल, वर्चुअल रैली से आज ममता को देंगे चुनौती

KOLKATA : बिहार और उड़ीसा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल में वर्चुअल रैली को संबोधित करने वाले हैं. बिहार के बाद शाह का मिशन बंगाल आज एक्टिवेट होगा. अमित शाह आ

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

KOLKATA : बिहार और उड़ीसा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल में वर्चुअल रैली को संबोधित करने वाले हैं. बिहार के बाद शाह का मिशन बंगाल आज एक्टिवेट होगा. अमित शाह आज वर्चुअल रैली में ममता सरकार को निशाने पर रख सकते हैं. आखिरी बार शाह ने कोलकाता में 1 मार्च को रैली की थी, सीएए  के समर्थन में उन्होंने शहीद मीनार मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया था.


अमित शाह आज सुबह 11 बजे जनसंवाद वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे, जिसमें पश्चिम बंगाल के बीजेपी कार्यकर्ता और पार्टी के समर्थक के जुड़ेंगे, ताकि रैली को बीजेपी के तमाम डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक साथ दिखाया जाएगा. इसके पहले उन्होंने सोमवार को ओडिशा में वर्चुअल रैली को संबोधित किया था. बीजेपी देश भर में कुल 75 वर्चुअल रैली का आयोजन कर रही है, जिसका मकसद मोदी सरकार के 1 साल के कामकाज का लेखा-जोखा देना और जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं वहां वोटरों को अपने साथ जोड़ना है.


माना जा रहा है कि अमित शाह की रैली में आज कोरोना महामारी के अलावे अम्फान तूफान के कारण मार झेल रही पश्चिम बंगाल की जनता को केंद्र सरकार की तरफ से दी गई मदद पर चर्चा करेंगे. शाह चक्रवात की आपदा के दौरान ममता सरकार की नाकामियों की भी चर्चा कर सकते हैं. पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने सोमवार को ही अपनी प्रदेश इकाई का गठन किया था. पश्चिम बंगाल में बीजेपी में कई नए चेहरों को बड़ी भूमिका दी गई है. ऐसे में शाह की रैली संगठन के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.