ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

राज्यपाल फागू चौहान ने की PM मोदी से मुलाकात, बिहार से जुड़े कई मुद्दों पर हुई चर्चा

DELHI : इस वक्त एक बड़ी खबर दिल्ली से सामने आ रही है. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. राज्यपाल आज पीएम आवास पहुंचे जहां उन्होंने प्रधानमंत्र

राज्यपाल फागू चौहान ने की PM मोदी से मुलाकात, बिहार से जुड़े कई मुद्दों पर हुई चर्चा
First Bihar
2 मिनट

DELHI : इस वक्त एक बड़ी खबर दिल्ली से सामने आ रही है. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. राज्यपाल आज पीएम आवास पहुंचे जहां उन्होंने प्रधानमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की. दोनों के बीच बिहार को लेकर भी चर्चाएं हुईं. पीएमओ ने दोनों के मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है. 






आपको बता दें कि आज राष्ट्रपति भवन में राज्यपालों और उपराज्यपालों के 51वें सम्मेलन का आयोजन किया गया था. इस मौके पर सभी राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल और उपराज्यपाल कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बनने पहुंचे. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान भी सम्मलेन में शामिल होने पहुंचे थे. इसके अलावा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस सम्मेलन में हिस्सा लिया. 


जानकारी हो कि राज्यपालों, उपराज्यपालों का यह सम्मेलन एक परंपरा है, जो 1949 से चली आ रही है. पहला सम्मेलन 1949 में राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया था. इसकी अध्यक्षता भारत के अंतिम गवर्नर-जनरल सी राजगोपालाचारी ने की थी. राष्ट्रपति कोविंद की अध्यक्षता में यह चौथा सम्मेलन था.

टैग्स