ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार कैडर के IAS अफसर रहे अमरजीत सिन्हा बने PM मोदी के सलाहकार, केन्द्रीय कैबिनेट की लगी मुहर

DELHI : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। बिहार कैडर के एक पूर्व आईएएस अधिकारी को बड़ा जिम्मा सौंपा गया है। 1983 बैच के आईएएस अधिकारी अमरजीत सिन्हा को पीएम नरेन्द्र मोदी का सलाहकार नियुक्

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DELHI : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। बिहार कैडर के एक पूर्व आईएएस अधिकारी को बड़ा जिम्मा सौंपा गया है। 1983 बैच के आईएएस अधिकारी अमरजीत सिन्हा को पीएम नरेन्द्र मोदी का सलाहकार नियुक्त किया गया है। केन्द्रीय कैबिनेट ने इस फैसले पर मुहर लगा दी है। वहीं बंगाल कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी भास्कर खुल्बे को भी पीएम का सलाहकार नियुक्त किया गया है।


बिहार कैडर के 1983 बैच के आईएएस अधिकारी रहे अमरजीत सिन्हा ईमानदार और तेज-तर्रार अधिकारियों में शुमार किए जाते रहे हैं। अमरजीत सिन्हा केन्द्र सरकार के ग्रामीण विकास विभाग में सचिव का जिम्मा संभाल चुके हैं। अमरजीत सिन्हा जिस वक्त केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर ग्रामीण विकास विभाग में तैनात थे वहां बिहारी आईएएस अधिकारियों का दबदबा दिखता था। बिहार कैडर के सबसे ज्यादा आईएएस उस वक्त इस विभाग में थे। रमेश अभिषेक, अमरजीत सिन्हा, एम संतोष मैथ्यू और राजेश भूषण इस विभाग में उस वक्त तैनात थे और तो और विभाग के मंत्री भी बिहारी रामकृपाल यादव हुआ करते थे जो इस विभाग के राज्यमंत्री हुआ करते थे।


बाद में अमरजीत सिन्हा केन्द्रीय रक्षा सचिव की रेस में भी शामिल थे। इससे पहले वे बिहार में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव समेत तमाम महत्वपूर्ण विभागों का जिम्मा संभाल चुके हैं।