ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

BIHAR NEWS : दिलीप जायसवाल के इस्तीफे के बाद बड़ा मसला हुआ हल, इन दिन होगी BJP की महत्वपूर्ण बैठक

BIHAR NEWS : दिलीप जायसवाल के इस्तीफे के साथ ही बीजेपी प्रदेश परिषद की बैठक की तारीख तय हो गई है। 4 मार्च को बैठक आयोजित होगी।

Bihar BJP
Bihar bjp
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार भाजपा प्रदेश परिषद की बैठक पिछले कई महीनों से लगातार टल रही थी। लेकिन, बैठक को लेकर अब स्थिति स्पष्ट हो गई है। केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य परिषद की बैठक को लेकर हरी झंडी दे दी है।


दरअसल, मंत्रिमंडल से दिलीप जायसवाल के इस्तीफे के बाद विवाद थम गया है और प्रदेश अध्यक्ष के रूप में औपचारिक रूप से उनकी ताजपोशी हो सकेगी।


दरअसल, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बुधवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष के रूप में औपचारिक रूप से ताजपोशी का रास्ता साफ हो गया है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्य परिषद की बैठक को लेकर तारीख तय कर दी गई है।


मालूम हो कि, 19 जनवरी को राज्य परिषद की बैठक होनी थी लेकिन बैठक लगातार टल रही थी। दिलीप जायसवाल बैठक के लिए केंद्र से समय मांग रहे थे। अब केंद्र की ओर से समय तय कर दी गई है और आगामी 4 मार्च को राज्य परिषद की बैठक होनी है। बापू सभागार में राज्य परिषद की बैठक बुलाई गई है। बैठक में दिलीप जायसवाल के चयन पर औपचारिक तौर पर मुहर लग जाएगी और वह पूर्णकालिक अध्यक्ष बन जाएंगे।


आपको बता दें कि, दिलीप जायसवाल ने एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत को मानते हुए मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में केंद्र ने राज्य परिषद की बैठक को लेकर हरी झंडी दे दी है।