ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बीच मंच पर ही सीएम हुए असहज, कहा- मैं दे दूंगा इस्तीफा...

BENGALURU : बीच सभा में ही मंच पर कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्&zwj;पा को असहज स्थिती का सामना करना पड़ा और सीएम ने कहा कि अगर मेरी बात नहीं मानी गई तो मैं इस्तीफा दे दूंगा.<p

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BENGALURU : बीच सभा में ही मंच पर कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्‍पा को असहज स्थिती का सामना करना पड़ा और सीएम ने कहा कि अगर मेरी बात नहीं मानी गई तो मैं इस्तीफा दे दूंगा.

दरअसल मंगलवार को हावेरी में येदियुरप्‍पा की सभा थी. इसी वक्त जब वे मंच पर उपस्थित थे तभी पंचमसाली मठ के पीठाधीश्‍वर वचानंद स्‍वामी ने मुरुगेश निरानी को मंत्री बनाये जाने की मांग कर दी. उन्होंने कहा कि अगर मुरुगेश निरानी मंत्री नहीं बनाए गए तो सीएम पंचमसाली लिंगायत समुदाय का समर्थन खो देंगे.

तभी इस पर बीएस येदियुरप्‍पा ने कहा कि '17 विधायकों ने मुझे मुख्‍यमंत्री बनाने के लिए अपनी विधायकी से इस्‍तीफा दे दिया. यह उनके त्‍याग और पंचमसाली मठ का आशीर्वाद है जिसकी बदौलत मैं मुख्‍यमंत्री बना. आप मुझे यह सलाह दे सकते हैं कि अगले तीन वर्षों तक मुझे किस तरह सरकार चलानी है लेकिन यदि आप मेरा यह आग्रह स्‍वीकार नहीं कर सकते हैं तो मैं पद छोड़कर घर जाने को तैयार हूं.' इसके बाद सीएम ने मीडिया से कहा कि अभी  मंत्रिमंडल में शामिल करने के बारे में अभी कोई बात नहीं हुई है.