ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

लॉकडाउन में चल रहा था हुक्का और शराब पार्टी, 33 लड़के और लड़कियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

DESK: लॉकडाउन के बीच हुक्का और शराब पार्टी चल रहा था. सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची तो छापेमारी की. इस दौरान 33 लड़के और लड़कियों को पकड़ा है. छापेमारी के दौरान सभी हुक्का लाउंज

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: लॉकडाउन के बीच हुक्का और शराब पार्टी चल रहा था. सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची तो छापेमारी की. इस दौरान 33 लड़के और लड़कियों को पकड़ा है. छापेमारी के दौरान सभी हुक्का लाउंज में शराब, सिगरेट और हुक्का पीते रहे थे. यह कार्रवाई मध्य प्रदेश के भोपाल में हुई है.

कर्फ्यू के बाद भी खुला था पब

छापेमारी के बारे में भोपाल रेंज के एडीजी उपेंद्र जैन ने मीडिया को बताया कि 8 बजे के बाद शहर में कर्फ्यू है. इसके बाद भी शाहपुरा में एक मॉल में स्थित पब खुला था. जिसमें लड़के और लड़कियां हुक्का और शराब पी रहे हैं. जिसके बाद छापेमारी हुई. बताया जा रहा है कि इस हाई प्रोफाइल पार्टी में कई नेता और वीवीआईपी के बेटे और बेटी पकड़ी गई है. इस में दो नशे के कारोबारी भी है

पब में लड़के-लड़कियां टेबलों पर बैठकर शराब और हुक्का पी रहे थे. इस बीच पुलिस पहुंची तो हड़कंप मच गया. पब के मैनेजर को और मालिक भी मौजूद थे. दोनों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों ने पुलिस को बताया कि एक लड़के के जन्मदिन का पार्टी इस पब में चल रहा था. पार्टी में शामिल एक युवक के पास से चाकू बरामद बरामद हुआ है.

टैग्स