ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

शादी के तीसरे दिन दुल्हन मिली कोरोना पॉजिटिव, दूल्हे समेत परिवार के 32 लोग क्वॉरेंटाइन

DESK: शादी के तीसरे दिन दुल्हन कोरोना पॉजिटिव निकली है. जिसके बाद तो हड़कंप मच गया. दूल्हे समेत 32 लोगों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है. यह मामला भोपाल के मंडीदीप का है. <

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

DESK: शादी के तीसरे दिन दुल्हन कोरोना पॉजिटिव निकली है. जिसके बाद तो हड़कंप मच गया. दूल्हे समेत 32 लोगों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है. यह मामला भोपाल के मंडीदीप का है. 

ससुराल आने के बाद आई रिपोर्ट

बताया जा रहा है कि जाटखेड़ी की रहने वाली युवती की शादी से पांच दिन पहले बुखार लगा था. पड़ोस के डॉक्टर से दवा लेकर खाई. बुखार से आराम मिला तो परिजनों ने सैंपल के लिए जांच भेज दिया. इस बीच रिपोर्ट आने से पहले उसकी शादी हो गई. शादी करने के बाद जब वह ससुराल आई तो पता चला कि उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. जिसके बाद तो ससुराल में हड़कंप मच गया.  

एम्स में भर्ती

बताया जा रहा है कि पहले से ही जाटखेड़ी की रहने वाली युवती की शादी मंडीदीप के युवक से ठीक हुई थी. इस दौरान लॉकडाउन के बीच ही दोनों की शादी हो गई. दुल्हन को एम्स में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुल्हन और दुल्हन के घर पहुंची और परिवार के लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है.

यूपी और राजस्थान में भी दुल्हन मिली थी कोरोना पॉजिटिव

यूपी के मुरैना में भी इसी तरह का मामला सामने आया था. शादी के कुछ दिन पहले ही दुल्हन कोरोना पॉजिटिव निकली. उसके बाद  ससुर भी कोरोना पॉजिटिव निकले गए.. दुल्हन के मायके और ससुराल के लोगों का जांच कराया गया है. इससे पहले राजस्थान में भी दूल्हा दुल्हन कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद हड़कंप मच गया था. कुछ दिन पहले ही यूपी के आजमगढ़ के छतरपुर में शादी हुई थी. जिसके बाद दूल्हा दुल्हन को लेकर राजस्थान गया था. जब दोनों शादी करने के बाद राजस्थान पहुंचे तो इनका टेस्ट किया गया. जब टेस्ट रिपोर्ट आई तो दोनों कोरोना पॉजिटिव निकल गए.  बता दें कि इससे पहले भी शादी के बाद दुल्हन और दूल्हे के कोरोना पॉजिटिव होने का कई केस सामने आ चुका है. इस कोरोना संकट के बीच भी शादी हो रही है. 

टैग्स