ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार

DESK: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में रविवार की सुबह भीषण सड़क हादस में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मौत के शिकार हुए चारों लोग सीवान जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं

भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में रविवार की सुबह भीषण सड़क हादस में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मौत के शिकार हुए चारों लोग सीवान जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सफारी गाड़ी पर सवार होकर सभी लोग जयपुर से सीवान जा रहे थे। इसी दौरान लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर यह हादसा हो गया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह 6 लोग सफारी कार पर सवार होकर जयपुर से बिहार के सीवान जिला जा रहे थे। इसी दौरान उन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर तेज गति से आ रहे कंटेनर ने कोर में जोरदार ठोकर मार दी। जिससे कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मारे गए सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। मृतकों में पति, पत्नी, बेटी और एक भतीजी शामिल है।


जानकारी के मुताबिक अखिलेश मिश्रा अपने छोटे भाई की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ सीवान जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित कंटेनर ने डिवाइडर को तोड़ते हुए कार में जोरदार टक्कर मार दी। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

टैग्स