ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत, महिला का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे लोग

DESK : एक भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है. बीती रात का हादसा पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में हुआ है. एक महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए जा रहे लोगों की मेटाडोर

भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत, महिला का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : एक भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है. बीती रात का हादसा पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में हुआ है. एक महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए जा रहे लोगों की मेटाडोर कार पत्थर से लदी एक ट्रक में जा भिड़ी. जिसके कारण 17 लोगों की मौत हो गई. इस सड़क हादसे में 5 लोग बुरी तरह से जख्मी बताए जा रहे हैं.


सड़क हादसा बीती रात तकरीबन 12:00 बजे फुलवारी स्टेट हाईवे पर हुआ. बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक मेटाडोर कार में सवार होकर महिला का अंतिम संस्कार करने के लिए जा रहे थे. कोहरा और गाड़ी की तेज रफ्तार हादसे का कारण बना. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.


आपको याद दिला दें कि इसी तरह की एक घटना पिछले दिनों लखीसराय में हुई थी. यहां भी दाह संस्कार करने के बाद वापस लौट रहे एक ही परिवार के कई लोगों की मौत सड़क हादसे में हो गई थी. टाटा सुमो गाड़ी पर सवार लोग हादसे का शिकार हुए थे.

टैग्स