ब्रेकिंग
Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज

भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, 14 से अधिक लोग घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी

DESK: तेज रफ्तार ट्रक चार से पांच वाहनों को रौंदते हुए एनएच के किनारे स्थित एक होटल में जा घुसा। हादसे बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। महाराष्ट्र के धुले में हुई इस भीषण हादसे में अबत

भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, 14 से अधिक लोग घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: तेज रफ्तार ट्रक चार से पांच वाहनों को रौंदते हुए एनएच के किनारे स्थित एक होटल में जा घुसा। हादसे बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। महाराष्ट्र के धुले में हुई इस भीषण हादसे में अबतक 10 लोगों की मौत हो चुकी है जबति 16 लोग घायल हो गए हैं। हादसा धुले में मुंबई-आगरा राजमार्ग पर पलासनेर गांव के पास हुआ है।


बताया जा रहा है कि मंगलवार की दोपहर एनएच से गुजर रहे एक ट्रक की ब्रेक अचानक फेल हो गई। ब्रेक फेल होने के बाद ड्राइवर ने ट्रक से अपना नियंत्रण खो दिया और एनएच से गुजर रहे कई वाहनों को रौंदते हुए एक होटल में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार के परखचे उड़ गए जबकि होटल धराशाही हो गया।


इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोगों की मौत इलाज के दौरान हुई है वहीं 16 लोग अब भी घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को आनन-फानन में शिरपुर कॉटेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर कैंप कर रहे हैं।