ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, कार में लगी आग में जिंदा जले सभी लोग

RAJSTHAN: राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गयी। घटना सीकर जिले के फतेहपुर की जहां मेरठ के रहने वाले एक ही पर

भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, कार में लगी आग में जिंदा जले सभी लोग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RAJSTHAN: राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गयी। घटना सीकर जिले के फतेहपुर की जहां मेरठ के रहने वाले एक ही परिवार के सात लोग कार में लगी आग में जिंदा जल गये। इस दर्दनाक घटना को देख लोग भी हैरान रह गये। 


बताया जाता है कि ओवरटेक के चक्कर में तेज रफ्तार से आ रही कार एक ट्रक के नीचे घुस गयी और तभी गैस पाइप फट गया जिसके बाद गैस किट सिलेंडर में आग लग गयी। देखते ही देखते कार में भीषण आग लग गयी। वही जिस ट्रक के नीचे कार घुसी उस ट्रक में रूई लदा हुआ था जो कार पर आकर गिर गई। रूई ने आग में घी का काम किया और कार धूं-धूकर कर जलने लगी। 


लोगों ने कार सवार को बचाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी भयावह थी कि सफलता नहीं मिली। पलक झपकते ही एक साथ सात लोग अगलगी की इस घटना में बुरी तरह से झुलस गये और सभी की मौके पर ही मौत हो गयी। वही ट्रक का ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान मेरठ के शारदा रोड निवासी हार्दिक, उनकी पत्नी और मां, दो बेटियां, मौसी, मौसी के बेटे के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 



भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, कार में लगी आग में जिंदा जले सभी लोग

टैग्स