ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

Almora Accident: भीषण सड़क हादसा, 150 फीट खाई में गिरी बस; 30 की मौत

DESK : देश के अंदर सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। देश के किसी न किसी राज्य से आए दिन दुर्घटना में लोगों की मौत हो रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला उत्

Almora Accident: भीषण सड़क हादसा, 150 फीट खाई में गिरी बस; 30 की मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : देश के अंदर सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। देश के किसी न किसी राज्य से आए दिन दुर्घटना में लोगों की मौत हो रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला उत्तराखंड के अल्मोड़ा से सामने आया है। जहां सोमवार सुबह भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। यहां गौलीखाल (गढ़वाल) से सुबह रामनगर के लिए चली यात्री बस मार्चुला के पास खाई में जा गिरी। बस में 42 लोगों के बैठने की क्षमता थी। अब तक 30 यात्रियों की मौत। मार्चुला में इस स्थान पर पहले भी हादसे होते रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक, अल्मोड़ा में सोमवार को भीषण सड़क हादसा सामने आया, जहां यात्रियों से भरी एक बस खाईं में पलट गई।  इस बस में 42 यात्री सवार थे, जिनमें कई लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। यह घटना थाना सल्ट में रूपी रोड पर मार्चुला के पास ये बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इसके बाद SDRF और फायर एवं सभी नजदीकी पुलिस थानों की फोर्स को मौके पर रवाना किया गया है। 


वहीं, अल्मोड़ा एसपी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि अल्मोड़ा के मार्चुला इलाके के पास ये बस खाई में गिरी। यह घटना सुबह 8:00 बजे हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी इस हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को सस्पेंड करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया है। 


इधर, अब तक 30  लोगों की मौत हुई है और मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। जिला प्रशासन ने तेजी से राहत और बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं. आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने घटना पर दुःख व्यक्त किया और जिला प्रशासन को तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। घटना की जांच के लिए समिति गठित की जाएगी।