ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

NRC और CAA पर सवाल करने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ने पत्रकार को दी धमकी, कहा- करवा दूंगा सस्पेंड

DESK: सीएए और एनआरसी को लेकर बीजेपी के सांसद और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो एक सभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान ही एक पत्रकार ने दोनों मामले पर उनसे सवाल किया. जिसके बाद

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: सीएए और एनआरसी को लेकर बीजेपी के सांसद और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो एक सभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान ही एक पत्रकार ने दोनों मामले पर उनसे सवाल किया. जिसके बाद वह भड़क गए. पहले तो बहस किया फिर धमकी दी की सस्पेंड करा देंगे. यह घटना छत्तीसगढ़ के भिलाई की है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि भाजपा की तरफ से शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सभा का आयोजन किया गया था, हॉल छोटा होने की वजह से स्टेज के सामने ही आम लोगों और मीडियाकर्मियों की भीड़ लगी थी. 

कहा- ममता से भी नहीं डरता हूं

बाबुल ने कहा कि यहां से जाना चाहते हैं तो चले जाए, यहां पर गुंडागर्दी करना है तो आपको सस्पेंड करा दूंगा. मैं आपसे बाद में बात करूंगा, जिनसे बात करना है उसके सामने तो आपलोग खड़ा नहीं हो सकते हैं. मुझे कमजोर मत समझिए कि आप घर चले जाएंगे तो मेरा नुकसान होगा और हां मैं किसी से डरता नहीं हूं. डरने वाला होता तो ममता बनर्जी के डर से कब का घर चला गया होता.

पहले भी अपने बयानों से विवादों में रह चुके हैं बाबुल

बाबुल सुप्रियो का विवाद में रहने का नाता बहुत पुराना रहा है. सितंबर 2019 में उन्होंने एक संपादक को खबर को लेकर धमकी दी थी. वह कई बार ऐसे बयान देते हैं जिससे हंगामा खड़ा हो जाता है. खासकर पश्चिम बंगाल को लेकर इस तरह के बयान देते रहते हैं. इन बयानों के कारण कई बार उनपर हमला भी हो चुका है. बता दें कि बाबुल बॉलीवुड के फेमस सिंगर भी रह चुके हैं. वह बीजेपी के टिकट पर आसनसोल से बीजेपी के सांसद हैं.



टैग्स