ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

LAC पर तनाव के बावजूद भारतीय सेना ने दिखाई इंसानियत, 3 चीनी नागरिकों की बचाई जान

DESK : LAC पर भारत और चीन के बीच लंबे समय से तनाव जारी है. दोनों देशों की सेना कई बार आमने सामने भई आ गई है. दो बाद दोनों देशों के सेनाओं के बीच झड़प भी हो चुकी है. लेकिन इस

LAC पर तनाव के बावजूद भारतीय सेना ने दिखाई इंसानियत, 3 चीनी नागरिकों की बचाई जान
Anamika
2 मिनट

DESK : LAC पर  भारत और चीन के बीच लंबे समय से तनाव जारी है.  दोनों देशों की सेना कई बार आमने सामने भई आ गई है. दो बाद दोनों देशों के सेनाओं के बीच झड़प भी हो चुकी है. 

लेकिन इसके बावजूद इंसानियत अपनी जगह है. हम जानते हैं कि भारतीय समाज में कोई भी मेहमान भगवान की तरह होते हैं. . इसका एक ताजा उदाहण देखने को मिला है. उत्तर सिक्कम में खराब मौसम के बीच 3 चीनी नागरिक रास्ता भटक गए थे. मुश्किल की इस घड़ी में भारतीय सेना ने इन्हें बचाया और इलाज करने के बाद चीन की तरफ वापस भेज दिया.


सेना के मुताबिक चीन के तीन नागरिक नॉर्थ सिक्किम के प्लाटू इलाके में 3 सितंबर को रास्ता भटक गए थे. ये इलाका सब ज़ीरो तापमान में 17500 फ़ीट की ऊंचाई पर है.  एक महिला और दो पुरुष बर्फ के बीच रास्ता भटक गए थे. इन्हें इस हालात में देख तुरंत कार्रवाई करते हुए सेना के जवानों ने बचाया. भारतीय सेना ने चीनी नागरिकों को खाना, पानी, ऑक्सिजन, गर्म कपड़े और दवाइयां दीं. बाद में सेना ने उन चीनी नागरिकों को सही रास्ता दिखाकर उनके गंतव्य तक जाने में मदद की. सेना की तरफ से ट्वीट करते हुए लिखा गया- मानवता सर्वोपरि.