ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

भारत में मंकीपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि, आइसोलेटेड मरीज पाया गया पॉजिटिव

DESK: भारत में मंकीपॉक्स के पहले मरीज की पुष्टि हो गई है। रविवार को एक सदिग्ध मरीज को अस्पताल में आइसोलेट किया गया था। मरीज की जांच के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। एमपॉक्स क

भारत में मंकीपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि, आइसोलेटेड मरीज पाया गया पॉजिटिव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: भारत में मंकीपॉक्स के पहले मरीज की पुष्टि हो गई है। रविवार को एक सदिग्ध मरीज को अस्पताल में आइसोलेट किया गया था। मरीज की जांच के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। एमपॉक्स की पुष्टि होने के बाद मरीज को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। फिलहाल मरीज में वायरस के लक्षण नहीं दिख रहे हैं।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि यह विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा घोषित आपातकाल का हिस्सा नहीं है। अफ्रीकी देश की यात्रा कर लौटे व्यक्ति को जांच के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था, जांच के बाद पता चला है कि मरीज में पश्चिमी अफ्रीकी क्लैड टू के एमपॉक्स वायरस की मौजूदगी है।


बता दें कि कोरोना के बाद अब दुनिया के कई देशों में मंकीपॉक्स का संक्रमण देखने को मिल रहा है। इसकी शुरुआत अफ्रीकी देशों से हुआ और अब यह वायरल संक्रमण यूएस और यूके समेत एशिया के कई देशों में बढ़ता जा रहा है। इसी बीच रविवार को भारत में भी मंकीपॉक्स का संदिग्ध संक्रमित मरीज मिला था, जो जांच में पॉजिटिव पाया गया है।


इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को ही देश के सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी कर एलर्ट रहने को कहा था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके तहत संदिग्धों की जांच करने और उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाने को कहा था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा करने, विशेष रूप से स्वास्थ्य सुविधा स्तर पर अस्पतालों को इमरजेंसी सुविधाओं पर ध्यान देने को कहा था।