ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

भारत में मंकीपॉक्स की एंट्री के बाद एक्शन में केंद्र सरकार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को जारी की एडवाइजरी

DELHI: भारत में रविवार को मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। मंकीपॉक्स की एंट्री की संभावना के बाद केंद्र सरकार एक्शन में आ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश क

भारत में मंकीपॉक्स की एंट्री के बाद एक्शन में केंद्र सरकार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को जारी की एडवाइजरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: भारत में रविवार को मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। मंकीपॉक्स की एंट्री की संभावना के बाद केंद्र सरकार एक्शन में आ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी कर एलर्ट रहने को कहा है।


दरअसल, कोरोना के बाद अब दुनिया के कई देशों में मंकीपॉक्स का संक्रमण देखने को मिल रहा है। इसकी शुरुआत अफ्रीकी देशों से हुआ और अब यह वायरल संक्रमण यूएस और यूके समेत एशिया के कई देशों में बढ़ता जा रहा है। इसी बीच रविवार को भारत में भी मंकीपॉक्स का संदिग्ध संक्रमित मरीज मिला। 


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से इसको लेकर जानकारी दी थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि संदिग्ध शख्स ने हाल ही में मंकीपॉक्स का संक्रमण झेल रहे देश की यात्रा की थी। फिलहाल उसे एक अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। फिलहाल सदिग्ध मरीज की हालत स्थिर है। उससे सैंपल लेकर टेस्ट के लिए भेजा गया है।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब इस बाबात सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी किया है और इसके तहत संदिग्धों की जांच करने और उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाने को कहा है। बता दें कि मंकीपॉक्स एक संक्रामक बीमारी है और यह आमतौर पर लोगों में संक्रमित व्यक्ति या इससे संक्रमित जानवर के संपर्क में आने से फैलता है। यह वायरस आम तौर पर जानवरों और इंसानों को प्रभावित कर सकता है।