ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

भारत में कोरोना से चौथी मौत, पंजाब में एक मरीज ने तोड़ा दम

DELHI : भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पंजाब से जहां एक और मरीज ने दम तोड़ दिया है. यह भारत में कोरोना से चौ

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DELHI : भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पंजाब से जहां एक और मरीज ने दम तोड़ दिया है. यह भारत में कोरोना से चौथी मौत है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस मौत की पुष्टि की है.


देश में कोरोना वायरस से अब तक कुल चार मौतें हो चुकी हैं. आखिरी मौत पंजाब में हुई है. वहीं, भारत में कोरोना वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 180 तक पहुंच गई है. 5 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं यानी अभी कोरोना वायरस के एक्टिव केस 167 हैं. कोरोना से महाराष्ट्र में पीड़ितों का आंकड़ा बढ़कर 49 हो गया है. इसके अलावा आंध्र प्रदेश में 2, दिल्ली में 10, हरियाणा में 17, कर्नाटक में 14 ,केरल में 27, पंजाब में 2, राजस्थान में 7, तमिलनाडु में एक, तेलंगाना में 13, जम्मू-कश्मीर में 4, लद्दाख में 8, उत्तर प्रदेश में 19, उत्तराखंड में एक, ओडिशा में एक, छत्तीसगढ़ में एक और पश्चिम बंगाल में एक केस सामने आए हैं.

भारत में कोरोना से चौथी मौत, पंजाब में एक मरीज ने तोड़ा दम


महाराष्ट्र देश के सबसे बड़े कोरोना प्रभावित राज्य में शुमार हो गया है. यहां कोरोना के सबसे ज्यादा 47 केस सामने आए हैं. कोरोना को फैलने से रोकने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है. लेकिन पिछले चौबीस घंटे के भीतर कोरोना के सात मामले महाराष्ट्र में सामने आ चुके हैं. इसके अलावा टिफिन सप्लाई करने वाले एशिया के सबसे बड़े समूह डब्बावाला की सेवा भी लोगों को नहीं मिलेंगी. मुंबई डब्बावाला के प्रवक्ता सुभाष तालेकर ने कहा कि एहतियातन हमारी सेवा शुक्रवार से 31 मार्च तक बंद रहेंगी.