ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

भारत में कोरोना का आंकड़ा 12 हजार के पार, एक दिन में 37 लोगों ने तोड़ा दम

DELHI : कोरोना ने दुनिया भर में अपना पांव पसार लिया है. इस वैश्विक महामारी की चपेट में 2 मिलियन से ज्यादा लोग आ चुके हैं. इंडिया में भी यह आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ रहा है. भारत म

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DELHI : कोरोना ने दुनिया भर में अपना पांव पसार लिया है. इस वैश्विक महामारी की चपेट में 2 मिलियन से ज्यादा लोग आ चुके हैं. इंडिया में भी यह आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ रहा है. भारत में कोरोना का आंकड़ा तेजी से बढ़ते हुए अब 12 हजार के पार चला गया है. इंडिया में पिछले 24 घंटे में 37 लोगों की मौत हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे में 941 नए मामले आए हैं और 37 लोगों की मौत हुई है.


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक भारत में कोरोना से कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 12380 हो गई है. इंडिया में 414 लोगों की मौत हुई है. 183 मरीज पिछले 24 घंटे में ठीक हुए हैं. 325 जिलों में अभी तक कोई कोरोना का मामला नहीं आया है.


गृहमंत्रालय ने Zoom वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप को लेकर एडवायजरी जारी की है. मंत्रालय ने अपनी एडवायजरी में कहा है कि वीडियो कॉलिंग के लिए इसका इस्तेमाल सुरक्षित नहीं है. बता दें कि ज़ूम पर यूजर की प्राइवेसी में दखल देने और डाटा चोरी जैसे आरोप लगे थे. देश में जारी लॉकडाउन के दौरान कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सहूलियत दे रही हैं. घर से काम करने के दौरान मीटिंग के लिए हाल में चर्चित हुए जूम एक का इस्तेमाल कर रहे हैं. इस एप पर एक साथ कई लोगों वीडियो कॉल कर सकते हैं.


ICMR के वैज्ञानिक रमन गंगाखेडकर ने बताया कि एंटीबॉडी टेस्ट हर क्षेत्र में इस्तेमाल का फायदा नहीं. इसे हॉटस्पॉट में इस्तेमाल से ही फायदा होगा. देश में अबतक कोरोना वायरस के 2 लाख 90 हजार से ज्यादा टेस्ट हुए. उन्होंने कहा कि हमारे पास 8 हफ्ते तक टेस्ट करने के लिए किट मौजूद है.



टैग्स